लाइफ की तीसरी इंनिंग खेलने जा रहे करिश्मा के पति

घोड़ी चढ़ने की तैयारियांमुंबई। करिश्मा कपूर का उनके पति संजय कपूर से पिछले साल जून में तलाक हो गया था। काफी समय से यह खबरें आ रही हैं कि, करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन संदीप तोशीवाला से शादी कर सकती हैं। लेकिन करिश्मा तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बस पार्टी ही करती रह गईं। उनके एक्स हसबैंड उनसे दो कदम आगे निकले। उन्होंने तो घोड़ी चढ़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

खबरों के मुताबिक संजय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संजय मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेवा से शादी करने वाले हैं। दोनों अगले महीने अप्रैल में न्यूयॉर्क में शादी करेंगे। शादी में केवल परिवार के लोग, करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

संजय के परिवार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। वह शादी को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते हैं। संजय के एक करीबी के मुताबिक करिश्मा और संजय के तलाक के दौरान परिवार को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था।

प्रिया सचदेव और संजय के साथ होने की खबर पहली बार अचानक से सामने नहीं आई है। इससे पहले भी कई बार दोनों के नाम साथ जोड़े जा चुके हैं। संजय की यह तीसरी शादी है। करिश्मा के साथ संजय ने दूसरी शादी की थी।

प्रिया सचदेव की भी यह दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले विक्रम चटवाल से शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों ने डिवोर्स ले लिया था। प्रिया ‘नील एंड निकी’ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह पंजाबी गानों के कुछ वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर के पिता एक्टर रणधीर कपूर ने संजय पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, संजय एक थर्ड क्लास आदमी हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी पर कभी ध्यान नहीं दिया।

 

LIVE TV