केंद्रीय टीम ने आपदाग्रस्त इलाके आराकोट का किया दौरा, निरीक्षण में पाई हैरान करने वाली बातें

रिपोर्ट-  हेमकान्त नौटियाल

उत्तरकाशी।  उत्तरकाशी के आराकोट में केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार की सात सदस्यीय टीम  ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया  सात सदस्यीय दल में संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन गृह मंत्रालय भारत सरकार  संजीव कुमार जिंदल,निदेशक वित्त मंत्रालय  थागलेमिलन, निदेशक कृषि सहकारिता कृषक कल्याण  विपुल कुमार श्रीवास्तव,अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति मंत्रालय, केन्द्रीय जल आयोग  सुधीर कुमार, निदेशक ग्रामीण विकास मंत्रालय चन्द्रशेखर, निदेशक ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार  सुनील जैन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार खेड़ा शामिल हैं।

केंद्रीय टीम ने आपदाग्रस्त इलाके

केंद्रीय दल ने बीते 18 अगस्त को उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती तहसील मोरी के आराकोट बंगाण, मलाना, मोलडी, में जल प्रलय  से हुए भारी नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा क्षेत्रवासियों को दिया।

उसके  उपरांत केन्द्रीय टीम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की जानकारी  ली।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जलप्रलय से हुई परिसंपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा केंद्रीय टीम को दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिव्रिष्टि से 95 हेक्टेयर भूस्खलन व 175 हेक्टेयर मलबा आने  से कुल 270 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। जिसमें 47 हेक्टेयर क़ृषि फसल व 128 हेक्टेयर वागवानी (बगीचों)की क्षति हुईं हैं। 9 करोड़ 84 लाख का नुकसान हुआ है।

न्यायालय के मंदिर में सरकारी कर्मचारियों को अब जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर लगी रोक…

वही स्वास्थ्य  विभाग  ने आपदा पीड़ित 1897 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व आवश्यक दवाई इत्यादि वितरित की। जबकि आपदा से  27 लोग गम्भीर घायल भी हुए 7 गंभीर घायलों को हैली से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया और 20 को एम्बुलेंस, व 108 से सड़क मार्ग द्वारा हायर सेंटर भेजा गया। वहीं आपदा से  एलोपैथिक चिकित्सालय टिकोची व  उप केंद्र चिंवा क्षतिग्रस्त हुआ है,1 करोड़ 90 लाख की परिसंपत्ति का नुकसान हुआ है।

जल संस्थान की 29 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है  2 करोड़ 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसी तरह विद्युत विभाग के  हाईटेशन पोल सहित 610 पोल, 8 ट्रांसफार्मर  34 किमी  विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

करीब 2 करोड़ 68 लाख की क्षति हुई है।

ग्रामीणों द्वारा पूजा स्थल की भूमि को कब्रिस्तान के लिए देने का किया विरोध प्रदर्शन

आराकोट चिंवा सड़क मार्ग के साथ ही आंतरिक सड़क मार्ग व छोटे- बड़े पुल भी क्षतिग्रस्त हुए है। क़रीब 22 करोड़ की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि किराणु,दुचानू को जोड़ने वाला मोटर पुल लगभग 50 मीटर व जाकटा में 42 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल क्षतिग्रस्त हुए है। वहीं टिकोची में करीब 50 मीटर स्पान का झूला पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी तरह चिंवा, भटाड़ी,एराला,मलाना, उपला मलाना, बरनाली मेंआरसीसी के छोटे ब्रिज क्षतिग्रस्त हुए है। वहीं शिक्षा आदि विभागों की परिसंपत्तियों का भी भारी क्षति हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से 197 छोटे बड़े पशु हानि हुई है तथा मानव क्षति 16 की म्रत्यु व 27 घायल हुए थे। करीब 1454 प्रभावित लोगों को हैली व मजदूरों के माध्यम से जरूरी सामान व रसद दी गई।

 

 

LIVE TV