कीवी खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान…

वैसे तो हर फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। लेकिन सभी में से कुछ ही फल है जो सबको पसंद हो। उन्ही में से एक फल है कीवी। हालाकि, कीवी बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इससे होने वाले फायदे आपको हैरत में डाल देंगे।

कीवी खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान...

भूरे रंग के छिलके वाला कीवी अन्दर से मुलायम और हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं। तो चलिए आज हम आपको कीवी से हमारी सेहत को मिलने वाले फायदों के बारें में बताते हैं।

कीवी खाने के फायदें-

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

OnePlus के बाद अब Xiaomi ला रही है सुपर फास्ट चार्जर, केवल 17 मिनट में फुल होगी बैटरी

विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मादा करते है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करें

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

सूजन कम करने में मददगार

कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

कब्ज से दिलाए राहत

चीन में अंधाधुन का जलवा कायम, जल्द तोड़े सकती है इस हिट फिल्म का रिकॉर्ड

कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के रेगुलर यूस से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

LIVE TV