किसानो के लिए खुशखबरी! धान की सरकारी रकम सीधे खाते में भेजनी की…

रिपोर्टर — नीरज श्रीवास्तव

लखनऊ- किसानों के धान की सरकारी दर पर उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने धान क्रय केंद्रों पर किया समुचित व्यवस्था की गई, धान का मूल्य सीधे किसानों के खाते में भेजने की की व्यवस्था की।

धान की फसल तैयार हो चुकी है वहीं किसान धान की बिक्री के लिए अब बाजार की ओर रुख करने की तैयारी में और वही प्रदेश सरकार द्वारा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक तहसील क्षेत्र में जगह-जगह धान क्रय केंद्र बना दिए हैं जिससे किसानों को बाहर बाजारों में अपनी फसल को बेचने के लिए भटकना न पड़े और वही सरकार की योजना है कि इस बार किसानों को उनकी फसल का अच्छा मुनाफा देगी। इस वर्ष धानका सरकारी खरीद मूल्य कॉमन धान 1815 प्रति कुंतल ग्रेड ए धानका मूल्य 1835 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है इसी मूल्य के हिसाब से सभी किसानों को उनके धान की रकम भुगतान दिया जाएगा।

राजधानी के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग धान क्रय केंद्र बना दिए गए हैं।

जिसके चलते लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में सरोजिनी नगर के गौरी बाजार में , बंथरा बाजार में , नारायणपुर , अमावा चार धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं वही मोहनलालगंज क्षेत्र में गोसाईगंज ,नगराम ,निगोहा, मोहनलालगंज में धान क्रय केंद्र चार बनाए गए हैं। सभी धान क्रय केंद्रों पर सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी हैं जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना हो।

आस्था की डुबकी! कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व…

सरोजिनी नगर धान क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि धान की खरीदारी को लेकर सरकार ने पहले से सारी व्यवस्थाएं कर रखी है जैसे कि सभी किसान अपना तराजू साथ में लेकर आएंगे जिससे यहां पर लगे तराजू पर वह किसी तरह का आरोप न लगा सके और वही किसानों के धान की रकम अब आरटीजीएस के माध्यम से नहीं बल्कि पीएमएसवाई के जरिए से किसानों के खाते में पहुंचेगी।

LIVE TV