कहीं आप की रगों में भी तो नहीं दौड़ रहा ‘एलियंस का खून’, ऐसे लगाएं पता…

दुनिया में कई अरबों मनुष्य हैं लेकिन सभी में ब्‍लड ग्रुप या तो A पॉजीटिव / नेगेटिव होता है या B पॉजीटिव/नेगेटिव होता है और O पॉजीटिव/नेगेटिव होता है।

हर व्यक्ति का ब्‍लड ग्रुप इन्हीं तीन में से कोई एक ग्रुप से होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी ब्‍लड ग्रुप है जो कि बहुत ही रेयर है, यहां तक कि इतना ज्यादा रेयर की यह दुनिया में केवल 43 लोग के पास है।

कहीं आप की रगों में भी तो नहीं दौड़ रहा 'एलियंस का खून

विज्ञान की दुनिया में इसे “Rh-null” के नाम से जाना जाता है। जबकि कई लोग इसे रिसस नेगेटिव कहते हैं और इतने रेयर होने के कारण इसे गोल्डन ब्‍लड और एलियन ब्‍लड के नाम से भी जाना जाता है।

किस इंसान का कौन सा ब्‍लड ग्रुप है इसका पता हमें उसके बॉडी में एंटीजन के काउंट से चलता है। इंसान के शरीर में जितनी कम एंटीजन की मात्रा होती है उतना ही वह रेयर ब्‍लड ग्रुप माना जाता है।

ये एंटीजन बॉडी में एंटीबॉडी बनाने का काम करते हैं जो कि हमारे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है। ये एलियन ब्‍लड पिछले 52 सालों में आज तक केवल 43 लोगों में ही पाया गया है।

रिसस नेगेटिव ब्‍लड ग्रुप वाले व्यक्ति किसी भी इंसान को अपना खून दे सकते हैं। लेकिन यह केवल अपने ही ब्‍लड ग्रुप वाले व्यक्ति से ब्‍लड ले सकता है।

यानि की पूरी दुनिया में इनके पास ब्‍लड लेने के चांसेस मात्र 0.001 पर्सेंट से भी कम हैं।

जानिए क्यों अमिताभ बच्चन को आधा पारसी मानते हैं बोमन ईरानी

आमतौर पर यह लोग भी एक साधारण जीवन ही बसर करते हैं लेकिन अपने डोनर कम होने के कारण इन्हें अपना खास ध्यान रखना पड़ता है।

आप सोच सकते हैं कि पूरी दुनिया में 50 से भी कम लोगों के पास ये गोल्डन ब्‍लड है तो ऐसी स्थिति में एमरजेंसी के समय खून मिल पाना कितना मुश्किल हो सकता है।

कई लोगों का मानना है कि यह खून इंसानों का नहीं बल्कि एलियंस का है, इन लोगों के इंसानी शरीर में एलियंस का खून दौड़ता है।

LIVE TV