भाजपा ने ही उड़ा दी मोदी की धज्जी, मांग रही कैश में पेमेंट

कमल मेलेमिर्जापुर। नोटबंदी का ऐलान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक यानी भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों और जागरूकता को किनारे करते दिखाई दिए। जहां एक ओर मोदी जी पूरे देश में कैशलेस व्यवस्था को लागू करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। वहीं मिर्जापुल में कमल मेले का आयोजन तो किया गया लेकिन इस मेले में बिक्री के लिए लगाए गए स्टालों पर डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था नहीं की गयी। इतना ही नही कमल मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तो बड़े-बड़े स्टाल सजा दिए गए लेकिन डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने और उसके इस्तेमाल के लिए जागरूक करने के लिए किसी काउंटर का बंदोबस्त नहीं किया गया।

कमल मेले का आयोजन   

बता दें कमल मेला में कई स्टाल लगे है। जिसमें कई निशुल्क और कई शुल्क वाले है। चाय पर चर्चा से लेकर मन की बात लिखने के लिए आकांक्षा पेटी का स्टाल लगा है। पर न तो कैशलेस अपनाने के प्रति जागरुकता के लिए कोई स्टाल लगा है। न ही शुल्क वाले स्टाल पर कैशलेश व्यवस्था है। प्रदेश के बीस जिलो में 23 से 25 दिसंबर तक भाजपा का तीन दिवसीय कमल मेला लगा है।

यह मेला मिर्जापुर नगर के सिटी क्लब के मैदान में भी लगा है। कमल मेला में प्रवेश निशुल्क है। हाथ पर कमल का ठप्पा लगाकर लोगों को अंदर भेजा जा रहा है। फ्री मे मिल रहे कूपन के जरिए लोग स्टाल पर मनोरंजन कर सकते है।

इसमें सर्जिकल स्टाइक स्टाल में निशानेबाजी, रिंग टास, बोतल फोड स्टाल पर बोतल पर निशाना लगाने पर नरेंद्र मोदी का मुखौटा मिल रहा है।

इसके अलावा फ्री में पानी, चाय व हाथ में मेहदी लगाने की व्यस्था है। मंच पर केंद्र बडे स्क्रीन पर केंद्र सरकार की योजनाएं दिखायी जा रही है।

आकांक्षा पेटी में लोग मन की बात लिखकर पत्र डाल रहे है। चाट, फूलकी और भेलपूरी के स्टाल पर दस रुपये में सामान बेचा जा रहा है। पर ये दुकान कैशलेस नहीं है। न ही कैशलेस अपनाने संबंधी कोई स्टाल लगा है। जहां पर लोगों को पेटीएम, व अन्‍य कैशलेस तरीको को बताया जा रहा हो।

केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर शादी वाले घरो को पैसा निकलने और पेंमेंट करने के लिए चेक आदि से करने संबंधी कई नियम लाद दिये। पर भाजपा की ओर से आयोजित इतने बडे मेले का आयोजन कैसे हो रहा इस पर कोई नेता बोलने को तैयार नहीं है।

टेंट लगाने वाले और इवेंट मैनेजर भी कुछ नहीं बता रहे कि उनको पेमेंट कैसे हुई, बजट कहां से आया।

खैर इन सब बातों से परे होकर यह मेला बड़े ही उत्साह से लगाया गया। साथ ही लोग भी बढ़-चढ़ कर इस मिले में न सिर्फ हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि इसका लुत्फ़ भी उठा रहे हैं।

LIVE TV