कभी मोदी के साथ खड़े रहने वाले प्रशांत किशोर आज अपने रुख पर जमे, नीतीश कुमार से इसलिए की मुलाकात  

पटना। नागरिकता संशोधन बिल पर किसी की सहमती बनी तो किसी ने अपनी रुख साफ कर दिया। नागरिकता संशोधन बिल को जनता दल युनाइटेड की तरफ से हरी झड़ी मिलने के बाद उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शनिवार के अपने पार्टी के अध्यक्ष से मुलाकात की। नीतीश कुमार के मिलने के बाद भी उन्होंने कहा कि उनका नागरिकता संशोधन बिल पर वही रुख है जो पहले था। वह इस बिल का ना पहले स्वागत करते थे और ना ही आज कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर

कानून बन चुके नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी पार्टी से अलग राय रखने वाले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद पत्रकारों से कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के दूसरे नेताओं की टिप्पणी की चिंता नहीं करें। उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मेरी तरफ से कोई ‘ऑब्जेक्शन’ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एनआरसी के खिलाफ हैं। नागरिकता कानून को अगर एनआरसी से जोड़ा जाएगा तो गड़बड़ होगा।”

मोदी कैबिनेट में होने वाला है बड़ा फेरबदल, दागी नेताओं पर गिर सकती है गाज

पत्रकारों ने जब प्रशांत किशोर से पार्टी नेता आऱ सी़ पी़ सिंह के बयानों के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहते। जिसे जो कहना है, कहे। उन्होंने सिंह को पार्टी का बड़ा नेता भी बताया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राज्यसभा में जद (यू) संसदीय दल के नेता और पार्टी के महासचिव आऱ सी़ पी सिंह ने प्रशांत किशोर को ‘अनुकंपा वाला नेता’ बताते हुए कहा था कि किशोर की अपनी कोई जमीन नहीं है। उन्होंने पार्टी के लिए आज तक क्या किया? आज तक एक भी सदस्य नहीं बनाया।

उन्होंने यहां तक कह दिया था कि पार्टी ने अपने विचार सदन में स्पष्ट कर दिए हैं, जो इसे नहीं स्वीकार करना चाहते और उन्हें पार्टी से जाना है, तो जाएं।

प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन बिल को समर्थन ना दिए जाने के बाद पार्टी उनपर लगातार निशाना साध रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोर के खिलाफ पार्टी कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

नागरिकता संशोधन विधेयक पर दो फाड़ हुई जदयू, प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा

इस बीच, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है कि प्रशांत किशोर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीतिकार बनाए गए हैं।

LIVE TV