बेटी आराध्या ने दिया मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन को ये सरप्राइज़, जाने कितना प्यार है दोनों में

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन  और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी प्यारी बेटी आराध्या का बर्थडे मनाया। इस बीच लेटेस्ट अपडेट यह है कि ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और कहा कि आराध्या ने उन्हें यह गिफ्ट देकर सरप्राइज़ कर दिया।

https://www.instagram.com/p/BqXzNoNHt6T/?utm_source=ig_embed

दरअसल, आराध्या ने अपनी मॉम के लिए एक क्राउन बनाया है, जिस पर आराध्या ने लिखा कि- दुनिया की सबसे अच्छी मॉम’। ज़ाहिर है ऐश्वर्या बेटी के इस जेस्चर से बहुत खुश हो गयीं और इस पोस्ट में उनकी ख़ुशी साफ़ महसूस की जा सकती है। ऐश्वर्या लिखती हैं कि- एक सरप्राइज़, जिसे बनाया है मेरी दुनिया (बेटी आराध्या) ने। बहुत सारा प्यार मेरी डार्लिंग आराध्या और इस अनमोल क्राउन के लिए थैंक्यू’!!

https://www.instagram.com/p/BqZzZ9pHEH0/?utm_source=ig_embed

बता दें कि मंगलवार को ही ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भी बर्थ एनिवर्सरी थी। जिसके लिए ऐश्वर्या अपनी मॉम वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ एक ख़ास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर तीनों की एक तस्वीर खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

ऐश्वर्या ने अपने पिता की जयंती एक संस्था के कुछ स्पेशल बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया।

इस मौके पर आराध्या ने अपने अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। इस तस्वीर में आप देखें नन्हीं आराध्या कैसे अपनी नानी से प्यार जता रही है!
LIVE TV