आयुर्वेद के अनुसार, अपने आहार में शामिल करें इन चीजों को, नहीं खानी पड़ेंगी दवाएं

आयुर्वेद भारतीय उपमहाद्वीप की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है। ऐसा माना जाता है कि यह प्रणाली भारत में 5000 साल पहले उत्पन्न हुई थी। शब्द आयुर्वेद दो संस्कृत शब्दों ‘आयुष’ जिसका अर्थ जीवन है तथा ‘वेद’ जिसका अर्थ ‘विज्ञान’ है, से मिलकर बना है’ आयुर्वेद के अनुसार मानव शरीर चार मूल तत्वों से निर्मित है – दोष, धातु, मल और अग्नि। आयुर्वेद में शरीर की इन बुनियादी बातों का अत्यधिक महत्व है।

आयुर्वेद के अनुसार, अपने आहार में शामिल करें इन चीजों को, नहीं खानी पड़ेंगी दवाएं

आयुर्वेद किसी भी इंसान के शरीर के दोष के बारे में बात करता है। दोषों के तीन महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं वात, पित्त और कफ, जो एक साथ अपचयी और उपचय चयापचय को विनियमित और नियंत्रित करते हैं। इन तीन दोषों का मुख्य कार्य है पूरे शरीर में पचे हुए खाद्य पदार्थों के प्रतिफल को ले जाना, जो शरीर के ऊतकों के निर्माण में मदद करता है। इन दोषों में कोई भी खराबी बीमारी का कारण बनती है

जमीनी विवाद में खून संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत कई गंभीर

आयुर्वेद के मुताबिक हर किसी में किसी एक प्रकार का दोष प्रभावी होता है, बाकी दो संतुलित रहते हैं। आयुर्वेद एक सिंपल सिद्धांत पर काम करता है कि अगर आपकी डायट गड़बड़ है तो कोई दवा असर नहीं कर सकती। अगर डायट सही है तो दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप आयुर्वेद के हिसाब से डायट लेना चाहते हैं तो अपने खाने में ये चीजें जरूर शामिल करें।

घी

आयुर्वेद में घी को सुपरफूड माना जाता है। यह मक्खन की अपेक्षा पचाने में आसान होता है। यह टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है।

गुनगुना पानी

आयुर्वेद में कई जगह गुनगुने पानी के फायदों का जिक्र मिलता है। यह न सिर्फ शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालता है बल्कि स्किन में ग्लो भी लाता है। हर घंटे पर सादा गुनगुना पानी पीते रहना चाहिए ताकि पानी की कमी न हो और मेटाबॉलिजम सही रहे।

गर्म दूध

ठंडे दूध की तुलना में गर्म दूध पचाना आसान होता है। आयुर्वेद में गुनगुने दूध को काफी पवित्र माना जाता है। अगर इसको सही तरीके से लिया जाए तो यह शरीर के सारे दोषों को बैलेंस करता है और शरीर को शक्ति देता है।

स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी से नाराज छात्रों ने फूंका पीएम का पुतला

जीरा

जीरे को डायट में शामिल करने के दो तरीके हैं। या तो रात भी जीरे को पानी में भिगाकर रखें और सुबह सबसे पहले इसका पानी पिएं या फिर पानी उबालें और इसमें एक चुटकी जीरा डाल लें। इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम सही रहता है।

LIVE TV