लंबे समय बाद आदित्य को मिला रोल, कह दी दिल की बात

आदित्य रॉय कपूर मुंबई| आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह ‘ओके जानू’ में वह एक आम लड़के का किरदार निभा कर खुश हैं।

उनका कहना है कि उनकी इस आगामी फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है।

आदित्य लघु फिल्म ‘राख’ की स्क्रीनिंग के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, “ओके जानू’ में मैं एक आम लड़के का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है। काफी लंबे अर्से के बाद में एक सामान्य किरदार निभा कर खुश महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।”

यह भी पढ़ें; Wolverine की स्टीफन ने की तारीफ लेकिन अफवाहों पर साध ली चुप्पी

आदित्य रॉय कपूर की आशिकी

आदित्य फिल्म में ‘आशिकी 2’ की अपनी सह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ हैं।

यह भी पढ़ें; करण ने फिर दिखाया अपना असली रंग, रणबीर को बनाया ताऊ

‘ओके जानू’ फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का आधिकारिक रीमेक है।

फिल्म लिव-इन में रहने वाले मुंबई के एक युवा जोड़े की कहानी पर आधारित है।

शाद अली निर्देशित फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

LIVE TV