आतंकी हमलों से दहला फिलीपींस, सैनिकों सहित 19 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

मनीला। आज यानी रविवार सुबह फिलीपींस बम धमाकों से हिल गया। एक के बाद एक हुए धमाकों ने स्थानीय निवासियों को दहला दिया। लोग दहशत में है और पलायन कर रहे हैं। इस खौफनाक धमाके में सुरक्षाबलों के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है।

फिलींपीस का जोलो द्वीप लंबे समय से अबु सायफ गुट की आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। इस गुट को सार्वजनिक जगहों पर धमाके, अपहरण और सरेआम नागरिकों के गले काटने के लिए कुख्यात है। अमेरिका और फिलीपींस ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया है।

जोलो द्वीप पर रविवार सुबह एक चर्च में दो बम धमाके हुए। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह क्षेत्र आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में 5 सैनिक भी शामिल हैं।

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, पहला धमाका चर्च के अंदर हुआ। इसके बाद आसपास भगदड़ मच गई। जैसे ही सैनिक चर्च के पास पहुंचे, ठीक उसी वक्त बाहर परिसर में भी धमाका हो गया।

हाल ही में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय ने दक्षिण फिलीपींस में अपने लिए अलग स्वायत्त क्षेत्र की मांग की है। इसके जरिए समुदाय अलगाववादी विद्रोह को बंद करना चाहता है। पिछले 5 दशकों में विद्रोह के चलते 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

उरी मूवी देखने PVR पहुंचीं रक्षा मंत्री, लोगों ने कही ऐसी बात कि…

जहां फिलीपींस के ज्यादातर मुस्लिम बहुल इलाकों ने अलग क्षेत्र की मांग का समर्थन किया है। वहीं जोलो के मतदाताओं ने इसका विरोध किया है। द्वीप पर रविवार को हुए हमलों को इसी विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

LIVE TV