…आखिर इस साधारण से वेटर पर क्यों मेहरबान हुई यह खूबसूरत लड़की!

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच झगड़ा आम बात है। झगड़ा ही उनके प्यार को मजबूत बनाता है। लड़ाई झगड़ा वहीं तक सीमित रखना चाहिए जहां तक वो सही है। क्योकि कभी-कभी यही झगड़ा आपको मुसीबत मे दल देता है और कभी-कभी इसका फायदा दूसरों को मिल जाता है। कुछ ऐसा ही फ्लोरिडा की रहने वाली सेरिना र्वोल्फे  के साथ हुआ।

Serina Wolfe

सेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लीयर स्काई कैफे में डेट के लिए गई थी। इस दौरान सेरीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उनके घर जाने के लिए न्यूयॉर्क की टिकट बूक कराने के लिए कहा। लड़के ने सेरीना को इसके लिए मना कर दिया। बस फिर क्या था दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई।

ब्लू इकोनॉमी से देश के कारोबार में मिलगी मदद- मोदीtrending

दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती गई और दोनों में से कोई चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद सेरीना ने गुस्से-गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके कार्ड से वेटर को 5000 डॉलर की टिप दे दी। जबकि दोनों का बिल 55 डॉलर आया था। सेरीना के ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सेरीना को गिरफ्तार कर लिया है। ब्वॉयफ्रेंड ने यह भी बताया कि सेरीना ने शराब पी रखी थी।

बिना इजाजत के किसी दूसरे का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के अपराध को लेकर फिलहाल सेरीना को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। यहां तक कि 1000 डॉलर का उन्हें जुर्माना भी लगा है। वहीं रेस्टोरेंट ने टिप के पैसे वेट्रेस को दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह वेट्रेस और रेस्टोरेंट पर निर्भर करता है कि उसे टिप वापस देनी है या नहीं।

 

LIVE TV