अटेवा पेंशन बचाओ मंच सात दिसंबर को करेगा विधान सभा घेराव

लखनऊ। अटेवा पेंशन बचाओ मंच अपनी मांगों को लेकर सात दिसंबर को महारैली का आयोजन करने जा रहा है। यह महारैली 7 दिसंबर दिन बुधवार को लक्ष्मण मेला मैदान में सुबह दस बजे से आरंभ होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होंगे।

अटेवा पेंशन बचाओ

अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त दस लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। 20 नवंबर 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए मजबूरन हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।

पिछले काफी समय से अटेवा पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत है। इटावा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बंधु’ ने बताया कि इससे पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन और जिलों में काला दिवस, मोटरसाइकिल रैली, कैंडल मार्च, अदि किया जा चुका है। पिछले 21 अगस्त 2016 से पांच दिन की अनावरत भूख हड़ताल भी की जा चुकी है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल मुख्य सचिव के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त की गई थी, उसके बाद भी कोई कार्यवाई ना होते देख शिक्षक और कर्मचारी समुदाय ने इस तरह की वादाखिलाफी से परेशान होकर संघर्ष का रास्ता तय किया है। जिसके तहत का लक्ष्मण मेला मैदान में इस महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली के उपरांत विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण किया जाएगा।

LIVE TV