
अंडमान द्वीप में मंगलवार रात करीब 12 बजकर 39 मिनट पर 5.6 तीव्रता से भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस बात की जानकारी अमेरिका की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूनाइटेड स्टेट जिओलॉजिकल सर्वे) के वैज्ञानिकों ने दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें, सोमवार को भी निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात दो बजकर चार मिनट पर 4.5 तीव्रता से भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। जबकि इससे पहले 18 मई को सुबह के 12.35 बजे यहां 4.9 की तीव्रता वाले भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। इसके साथ ही उत्तराखंड के चमोली में भी हल्के झटके महसूस हुए थे।
इस एग्जिट पोल में दिग्विजय को मात दे रहीं हैं साध्वी प्रज्ञा
18 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह जानकारी अमेरिका की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप का केंद्र निकोबार के मिशा से लगभग 68 मील दक्षिण-पूर्व में 6.2 मील की गहराई में हिंद महासागर में था।