इस एग्जिट पोल में दिग्विजय को मात दे रहीं हैं साध्वी प्रज्ञा

23 मई को आने वाले नतीजे का इंतजार पूरा देश कर रहा है। उसपर भी इंतजार है दिग्गजों की सीट पर आने वाले नतीजों का। 19 मई को दिखाए गए एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया है।

वीआईपी उम्मीदवारों का क्या हाल है, इसपर भी एग्जिट पोल दिखाया गया है और कई नतीजे चौंकाने वाले रहे। हम आपको बता रहे हैं भोपाल लोकसभा सीट का एग्जिट पोल अनुमान। जानिए यहां कौन बाजी मारता दिख रहा है।

Sadhvi-pragya

भोपाल लोकसभा सीट उस वक्त ही चर्चा में आ गई जब कांग्रेस ने यहां से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा। इसके बाद भाजपा ने गहरे मंथन के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर दांव खेला जो मालेगांव धमाके में आरोपी हैं।

आज तक – एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट बता रहा है कि यहां दिग्विजय सिंह को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ सकता है। पहली बार चुनाव लड़ रहीं प्रज्ञा ठाकुर उन्हें मात देती नजर आ रही हैं।

यूपी में EVM बदलने के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब

अगर एग्जिट पोल का अनुमान नतीजे में भी नजर आता है तो कांग्रेस और दिग्विजय की ये बड़ी हार होगी और भाजपा की मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी जीत। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि उसने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिग्विजय सिंह के कथित हिंदू आतंकवाद की काट के लिए दिया है।

LIVE TV