
Riport- LALIT PANDIT
नोएडा:-भारत के बिहार, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ नेपाल में मनाया जाने वाला छठ पूजा चार दिवसीय त्यौहार की शुरुआत आज से शुरू हो रहा है। जिसे लोग बड़ी धूमधाम से मना रहे है। छठ की शरुआत आज कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय खाय के साथ की गई।इसी को लेकर ग्रेटर नॉएडा के वेस्ट में स्थित गौर सिटी में गौर सिटी स्टेडियम में हर साल की तरह इस बार भी मनाया जा रहा है।
जिसमें यहाँ से सभी वासी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। आज पहले दिन इस त्यौहार के आयोजन में भोजपुरी सिंगर पदमश्री मालिनी अवस्थी, भोजपुरी सिंगर रविंद्र रसीला, भोजपुरी सिंगर संजोली पांडेय, जनरल वीके सिंह, डॉ महेश शर्मा सांसद गौतमबुद्ध नगर ने अथिति के तौर पर शिरकत की। इस आयोजन में रविंद्र रसीला, मालिनी अवस्थी, संजोली पांडेय ने अपने गानो से समा बांधा।
पूर्वांचल भारत सहित नेपाल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पूजा त्यौहार आज से शुरू हो रहा है। जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित नेपाल के लोग बड़ी धूम धामा से मनाते है। मान्यता है, कि छठ पूजा त्यौहार मनाने वाले व इन दिनों सूर्य व छठ मइया की उपासना करने से छठी मइया प्रसन्न होकर सभी की मनोकामना पूरी करती है।
आपको बता दें कि चार दिवसीय छठ पूजा त्यौहार को पहले दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय खाय के साथ शुरू करते है, इस दिन व्रत रखने वाले स्नान कर नए वस्त्र पहनते हैं। और शाकाहारी भोजन करते है। साथ ही व्रती के भोजन करने के बाद ही घर के वाकी सदस्य भोजन करते है। दूसरे कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन व्रती शाम के समय एक बार ही भोजन करते है।
गांव में डेंगू के कहर को रोकने के लिए सपा विधायक ने लिखा पत्र, कही ये बात
इसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती पुरे दिन निर्जला व्रत रखते है। वही तीसरे कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन भी निर्जला व्रत रखा जाता है और छठी पूजा का प्रसाद बनाते हैं। इस दिन व्रती शाम को किसी नदी, तालाब पर जाकर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को जल चढाते है। साथ ही चौथे और आखरी कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह भी पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाते हैं। और जल चढाने के बाद व्रती सात बार परिक्रमा करते है। और फिर एक-दुसरे को प्रसाद देकर व्रत को खोला जाता है।