स्व. दिनेश सिंह रावत के नाम पर सरकार ने कोटी कालोनी में बनी साहसिक खेल एकेडमी का किया नामकरण…

REPORT – BALWANT RAWAT, TIHRI

एवरेस्ट विजेता नायब सूबेदार स्व. दिनेश सिंह रावत के नाम से अब कोटी कालोनी में की साहसिक खेल एकेडमी जान और पहचानी जाएगी। इसके अलावा चंबा ब्लाॅक के नकोट राजकीय इंटर काॅलेज का नामाकरण भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर भगवान सिंह मखलोगा के नाम पर रखा गया है। टिहरी विधानसभा दोनों महापुरूषों के नाम से दोनों संस्थानों के नामाकरण का विधिवत शासनादेश सरकार ने जारी कर दिया है।

 

 

रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है। यही नहीं देश निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान के लिए भी कार्य कर रही है। बताया कि तुंगोली निवासी नायब सूबेदार और दो बार के एवरेस्ट विजेता रहे स्व. दिनेश सिंह रावत के नाम पर सरकार ने कोटी कालोनी में बनी साहसिक खेल एकेडमी कर दी है।

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के इलाज के लिए कार्यशाला का आयोजन…

बताया कि सरकार ने रानीचैंरी पंपिंग योजना के पुनर्गठन को 82 लाख, चंबा पंपिंग के पुनर्गठन को 92 लाख 86 हजार और चंबा में ही इंटर नेशनल सुलभ शौचालय के निर्माण के 28 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। बताया कि टिहरी झील को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने को प्रयास किया जा रहा है। सरकार झील क्षेत्र के 95 किमी क्षेत्र का मास्टर प्लान करवा रही है। जिससे आने वालों दिनों में झील में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। कहा कि पिछले ढाई साल मे टिहरी विस के लिए कई अहम कार्य किए हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, सोहन लाल खंडेवाल, गोपीराम चमोली, रविंद्र सेमवाल, विक्रम कठैत, जय सिंह कठैत, रतन सिंह पंवार, रामेश्वरी लखेड़ा, अबरार अहमद, महाजन पंवार, असगर अली, राकेश लबली, भूपेंद्र चैहान, विजय कठैत, गबर सिंह, प्रभुदत्त सकलानी मौजूद थे।

LIVE TV