
Reporter – awanish kumar
लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। दो साल में 600 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की गई है।
इनमें से 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को योगी सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दंड दिया गया है। योगी सरकार ने पिछले 2 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है।
वह देश में अब तक किसी भी प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदम से बहुत बड़ी है। सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया है।
जानिए दुनिया की बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में , बजट में यहां का बनाए घूमने का प्लान…
सौ से अधिक अधिकारी अभी भी सरकार के रडार पर हैं। यूपी में यह पहली सरकार होगी जिसने 600 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी विभागों में भ्रष्ट अधिकारीयों और कर्मचारियों को चिन्हित किया जा चूका है।