बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पीएम मोदी के दो बोल

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया इस खतरनाक बीमारी से लड़ रही है। ऐसे समय में आज सबसे ज्यादा पूजा कोरोना युद्धाओं की हो रही है। इसके साथ ही आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन उन लोगों के लिए एक सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर देश के पीएम ने जनता को संबोधित किया।

 

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पीएम मोदी के दो बोल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं। दुनिया मुश्किल समय से गुजर रही है। आपके बीच आना मेरा सौभाग्य होता है लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं देती है। बुद्ध के कदम पर चलकर भारत आज दुनिया की मदद कर रहा है। फिर चाहे वो देश में हो या फिर विदेश में, इस दौरान लाभ-हानि को नहीं देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बिना किसी स्वार्थ के दुनिया के साथ खड़ा है। हमें अपने, अपने परिवार के साथ ही दूसरों की भी सुरक्षा करनी होगी। संकट के समय हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है। हमारा काम निरंतर सेवा भाव होना चाहिए। दूसरों के लिए करुणा-सेवा का भाव रखना जरूरी है।

 

LIVE TV