पेट्रोल पंप पर आपको मिलती हैं ये 11 FREE सुविधाएं, जानें अपना अधिकार
नई दिल्ली। पेट्रोल पंप पर आपको तेल के साथ और भी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को इन सुविधाओं के बारे में जानकारी है। आज हम आपको उन सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं।
ये सुविधाएं आपको पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं
- तेल खरीदने वालों की गाड़ी में फ्री हवा डालना पेट्रोल पंप वाले की जिम्मेदारी है। हवा के लिए ग्राहक को कोई भी रुपए देने की जरूरत नहीं।
- ग्राहक को अगर प्यास लगे तो वो पेट्रोल पंप से फ्री में पानी ले सकता है।
- सरकार के आदेश अनुसार हर पेट्रोल पंप पर शौचालय की व्यवस्था होना जरूरी है।
- किसी दुर्घटना की सूरत में यात्री को फर्स्ट एंड बॉक्स मुहैया कराना पेट्रोल पंप की जिम्मेदारी है।
- हर पेट्रोल पंप पर शिकायत रजिस्टर होना अनिवार्य है। आप अपनी शिकायत उसमें लिख सकते हैं।
- पेट्रोल पंप पर तेल की कीमत लिखा होना जरूरी है। ग्राहकों को हक होता है कि वो सही कीमत जानें।
- पेट्रोल की खरीद का बिल मांगना आपका अधिकार है।
- इमरजेंसी की स्थित में कस्टमर को पेट्रोल पंप पर फ्री में एक कॉल करने का अधिकार होता है।
- सभी को डीजल और पेट्रोल की क्वालिटी जानने का अधिकार होता है।
- तेल की क्वांटिटी मापने के लिए 5 लीटर का मापक रखना अनिवार्य है।
अगर आपको अपने अधिकार पेट्रोल पम्प पर नहीं मिलते हैं, तो आप केंद्रीय लोक शिकायत और निगरानी प्रणाली के पास जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप वेबसाइट http://pgportal.gov.in/ पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।