वर्ल्ड रिकॉर्ड : इनके पास है ढाई किलो का हाथ, एक मिनट में तोड़े 212 अखरोट
नई दिल्ली। आपने बहुत से अनोखे रिकार्ड्स और उनको बनाने वाले दिलचस्प लोगों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज जिस शख्स के बारे हम आपको बताने जा रहे है, वो थोडा अलग है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के प्रभाकर रेड्डी ने अपने हाथों से सबसे ज्यादा अखरोट तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
छह महीने में इस मां ने दिया 85 बच्चों को जन्म, जानिए हैरतअंगेज मामला
खबर के मुताबिक, बस एक मिनट के अंदर प्रभाकर रेड्डी ने 212 अखरोट तोड़ डाले। इसके साथ ही उन्होंने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। प्रभाकर पेशे से मार्शल आर्ट मास्टर हैं।
इस लड़की को नहीं हो रहा खुद पर यकीन, महज 19 साल की उम्र में मिला गजब मौका… लग गई ऑफर्स की भरमार
प्रभाकर ने अखरोट तोड़ने में पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद को पछाड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस गृह पर पहुंचना इंसान की कल्पना से परे, पृथ्वी के बेहद नजदीक फिर भी ‘टेक्नोलॉजी’ फेल!
गौरतलब है कि प्रभाकर ने आंध्र प्रदेश में आयोजित एक प्रतियोगिता के दौरान ये कारनामा कर दिखाया है। इस प्रतियोगिता में 35 वर्षीय प्रभाकर रेड्डी ने चीते की फुर्ती से एक मिनट में 212 अखरोट तोड़ दिए। इसके साथ ही प्रभाकर दुनिया में हाथ से सबसे ज्यादा अखरोट तोड़ने वाले शख्स बन गए है।