बिहार के मुज़फ्फरपुर में बेशर्म हुई पंचायत, किया ऐसा काम की सुनकर उड़ जायेंगे होश

बिहारपटना। भारत देश जहां नारी सुरक्षा और नारी सम्मान की बात को सर्वोपरि रखा जाता है। जहां उनके हक और स्वाभिमान की रक्षा करना यहां के नागरिकों का धर्म माना जाता है। अगर उस धरती पर एक महिला को थूक चटवाई जाये तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी।

लेकिन ऐसी शर्मसार कर देने घटना बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव में हुई है। जहां भरी पंचायत में एक महिला को थूक चटवाई जाती हैं और पंचों की पंचायत तमाशा देखती रहती हैं।

खबरों के मुताबिक एक दबंग महिला को थूक चाटने पर मजबूर करता है। दबंग की दबंगई ऐसी कि पंचायत में एक भी मर्द ऐसा नहीं हैं जो इस घटना को रोकने की हिम्मत जुटा सके।

महिला के मुताबिक, ‘उसने अपना घर किराए पर एक दबंग को दे दिया था, जिसने मकान खाली करने से इंकार कर दिया और बदले में वो 6 लाख रुपये कि रंगदारी मांगने लगा।

उन्होंने कहा कि मामला जब पंचायत में पहुंचा तो वहां महिला को न्याय मिलने की बजाय थूक चाटने पर मजबूर किया गया गया।

नोटबंदी की सालगिरह से पहले एटीएम ने दिया धोखा

बता दें इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वहीँ पुलिस ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

देश में पंचायतें अजीबो-गरीब फरमानों के लिए जानी जाती हैं। कभी कोड़े मारने की सजा, तो कभी हुक्का-पानी बंद करने का फरमान तो आम है, कई बार तो मौत के बदले मौत की सजा भी दे दी जाती है।

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

वैसे थूक चाटने का ये कोई पहला मामला नहीं हैं। कुछ दिनों पहले ही नालंदा जिले में एक शख्स से सरपंच ने थूक चटवाई थी।

जिसका कसूर बस इतना सा था कि वो दरवाजा खटखटाए बिना खैनी मांगने घुस गया था। इस पर सरपंच के घर की महिलाओं ने पिटाई भी की थी।

उड्डयन मंत्रालय पर भारी पड़ा ट्रांसजेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

बता दें मध्य प्रदेश में तो एक पंचायत ने एक बुजुर्ग महिला को अपना घर छोड़कर भीख मांगने तक का फरमान सुना दिया था।

LIVE TV