PM मोदी की तारीफ करते-करते इस मंत्री ने बताया राहुल को ‘नाली का कीड़ा’

नई दिल्ली। राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से जब प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंनें विवादास्पद बयान दिया।

PM मोदी

दरअसल अश्विनी चौबे बिहार के सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल के विषय पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने राहुल गांधी को मेंटल स्किजोफ्रेनिया बीमारी का शिकार और नाली का कीड़ा बताया।

राहुल गांधी को लेकर स्किजोफ्रेनिया बीमारी का विश्लेषण करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि यह ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति दूसरे को पागल समझता है, लेकिन खुद वह क्या है उसे नहीं समझ में आता।

यह भी पढ़ेंः राहुल के गढ़ में स्मृति ईरानी ने किया ‘डिजिटल गांव’ का उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधायें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी भ्रष्टाचार की जननी है और बिहार में यह गठबंधन या फिर राष्ट्रीय स्तर पर बन रहा महागठबंधन दरअसल एक ठगबंधन है।  जिससे देश की जनता 2019 लोकसभा चुनाव में पूरी तरीके से नकार देगी।

बता दें ये कोई पहली बार नहीं है कि इससे पहले भी केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बयाद देकर सनसनी मचा चुके है।

LIVE TV