किस अंग के फड़कने का क्या है असर मतलब, आइए जानते हैं

अक्सर लोग बिना कुछ जाने शरीर के किसी भी अंग के फड़कने का अपने हिसाब से अलग ही मतलब निकाल लेते हैं। कभी उन मतलब के हिसाब से खुश होते हैं तो कभी उसी के सहारे दुखी भी होते हैं। इसलिए आज हम आपको किस अंग के फड़कने का क्या मतलब है यह बात बताने जा रहे हैं।

बाई आंख का फड़कना

इस आंख के फड़कने के भी तीन प्रकार हो सकते हैं। अगर आपकी बाई आंख ऊपर की तरफ से फड़क रही है तो पके लिए दुश्मन की दुश्मनी दस्तक दे सकती है। अगर यह आंख की पलक नीचे से फड़कती है तो किसी से भी बहस हो सकती है। अगर आंख नाक की तरफ फड़कती है तो आपको कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं।

दायी आंख का फड़कना

पुरुषों की दायी आंख का फड़कना अच्छा माना जाता है तो वहीं महिलाओं की इस आंख का फड़कना अच्छा नहीं माना जाता है। महिलाओं की बाई आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। अगर ये दोनों आंखे साथ में फड़कती है तो और भी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सितंबर के महीने में अपने दोस्तों के साथ इस स्थानों पर घूमने के लिए हो जाए तैयार

गले का फड़कना

अगर किसी महिला का गला फड़कता है तो समझ लीजिए आपको कुछ गिफ्ट मिलने वाला है वह भी कोई चोटा मोटा नहीं, आभूषण मिलने वाले हैं। लेकिन यहीं अगर परुष का गला फड़कता है तो मतलब कि उसको जो पसंद है वह खाने को मिलेगा।

सिर का फड़कना

अगर आपका सिर बाई ओर फड़कता है तो मतलब कि आपका कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। यह काफी शुभ माना जाता है। अगर आपका सिर दायी ओर फड़कता है तो इसका मतलब भी अलग होता है। इसका मतलब कि आपको सम्मान और धन का बारिश होने वाली है। इसका पीछे से फड़कने का मतलब होता है कि आपकी कहीं विदेश की यात्रा हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल, दिनांक- 15 सितम्बर, 2018, दिन- शनिवार

मूंछ का फड़कना

अगर आपकी मूंछ का दाया हिस्सा फड़कता है तो इसका मतलब है कि यह आपके लिए कुछ शुभ संदेश लेकर आया है। लेकिन यहीं अगर आपकी बाई मूंछ फड़कती है तो मतलब कि आपकी किसी से लड़ाई होने वाली है।

 

LIVE TV