#Asian Games : विनेश की जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत को मिला दूसरा गोल्ड

जकार्ता। पैर में चोट के बाद भी हिम्मत न हारने वाली भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को मैट पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। विनेश ने 18वें एशियाई खेलों में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान की इरि युकी को मात देकर पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

विनेश फोगाट

विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी हैं। उन्होंने 2014 में इंचियोन में खेले गए पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था। इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में सफल रहीं।

यह भी पढ़ें:- इंग्लिश प्रीमियर लीग : ब्राइटन ने किया उलटफेर, युनाइटेड को 3-2 से हराया

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली विनेश ने शुरू से ही जापानी खिलाड़ी को दबाव में रखा। विनेश ने पहले राउंड में शुरुआत में चार अंक लिए। इसके बाद विनेश ने जापानी खिलाड़ी को मैट पर गिराया, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने शानदार डिफेंस करते हुए अपने कंधों को जमीन पर नहीं लगने दिया। पहले राउंड में विनेश 4-0 से आगे थीं।

यह भी पढ़ें:-इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे मैच में इंडिया को मिली 207 रन की बढ़त

दूसरे राउंड में विनेश ने अपने मजबूत डिफेंस से समय जाया किया। इसी बीच इरी एक अंक लेने में सफल रहीं। अंत में विनेश ने इरी को पटखनी देते हुए दो और अंक लेकर 6-2 से मुकाबला अपने नाम कर पहली बार सोने का तमगा अपने गले में डाला। विनेश को सेमीफाइनल मैच में पैर में चोट लग गई थी बावजूद इसके वो रुकी नहीं और फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहीं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV