Twitter यूजर्स अब और लिखेंगे, स्पेस की आजादी देगी डबल मजा

ट्विटरनई दिल्ली। ट्विटर पर ट्वीट करते वक्त आपको 140 करैक्टर लिमिट के अनुसार काकी वजह से जुझना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ट्वीट की करैक्टर लिमिट को डबल कर दिया गया है। आप 140 करैक्टर की जगह 280 करैक्टर्स के ट्वीट कर पाएंगे। ट्वीटर ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

ट्विटर ने मंगलवार को किया ट्वीट

क्या आपके ट्वीट 140 करैक्टर में फिट नहीं होते। हम छोटे ग्रुप के साथ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। करैक्टर लिमिट 280 कर रहे हैं। ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा कि जापानी, चीनी और कोरियाई लैंग्वेज में एक करैक्टर में दोगुनी जानकारी दी जा सकती है, लेकिन अंग्रेजी जैसी दूसरी भाषाओं में यह संभव नहीं होता है। ट्विटर ने डायग्राम के जरिए ये खुलासा किया है।

जापानी लैंग्वेज में अधिकतर ट्वीट 15 करैक्टर में होते हैं, जबकि अंग्रेजी में 34 करैक्टर में होते हैं। रिसर्च में हमने पाया कि अंग्रेजी में ट्वीट करने वाले लोगों में इसे लेकर काफी निराशा है। ट्व‍िटर ने उम्मीद जताया है कि करैक्टर लिमिट बढ़ने से कई नए लोग ट्विटर से जुड़ेंगे और अब ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करेंगे।

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट

सरकार ने लापता महंत को ढूंढने की जिम्मेदारी अब एसआईटी को सौंपी

LIVE TV