आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये आई-मास्क

आंखें हमारे शरीर का सबसे खूबसूरत अंग होती है। वो कहते हैं न इंसान खूबसूरत नहीं उसकी आंखों में खूबसूरती होती है। आंखों की खूबसूरती आपके चेहरे पर चार चांद लगा देती है। लेकिन आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। आमतौर पर अगर आप कम सोते हैं तो आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। आंखों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आई-मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन से आई-मास्क है जो आपकी आंखों की खूबसूरती को फिर से निखार सकते हैं।

डार्क सर्कल्स

पाइनेप्पल आई-मास्क

इस आई-मास्क के प्रयोग से आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और सूजन ठीक हो जाती है। आपकी आंखें और भी सुंदर लगने लगती है। इसके इस्तेमाल के लिए 4 चम्मच अन्नास के रस चुटकी भर हल्दी मिलाकर आई-मास्क बना लें और उसे आंखों के नीचे लगा लें। उससे आपकी आंखों की खूबसूरती बनी रहती है। अच्छे परिणाम के लिए इस मास्क को रोज प्रयोग करें।

यह भी पढ़े:मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स से नहीं घर पर ही पुराने तरीकों से करें हेयर कर्ल

दूध-बेकिंग सोडा आई-मास्क

यह मास्क आंखों कते नीचे की मृत कोशिकाओं को साफ करता है साथ ही सूजन औप डार्क-सर्कल्प को खत्म करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 चम्मच दूध में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस आई-मास्क को आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार प्रयोग करें।

खीरा आई-मास्क

खीरे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए यह आई-मास्क आंखों को सुंदर बनाता है। इसके लिए खीरे के रस में शहद मिलाकर आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें। आप चाहें तो खीरे के टुकड़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप इस मास्क का रोज प्रयोग भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:कहीं आप भी तो नहीं हैं मच्छरों की मोहब्बत, खून देकर चुकानी पड़ेगी कीमत

बादाम का तेल और शहद आई-मास्क

आंखों के काले घेरे हटाने के लिए आई-मास्क का इस्तेमाल बहुत ही जरूरी है। इसके लिए बादाम का तेल और शहद का आई-मास्क भी बेहद ही जरूरी है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद में 3-4 बूंद नींबू का रस डालें और इसे मिलाकर आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसका इस्तेमाल रोजाना रात को कर सकते हैं।रोज रात को इस्तेमाल के बाद आपको अपने आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स से जल्द ही आराम मिल जाता है।

LIVE TV