मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स से नहीं घर पर ही पुराने तरीकों से करें हेयर कर्ल

आज के दौर में कभी स्ट्रेट बाल तो कभी कर्ली बाल इन सब तरह के बालों का ही चलन तेजी से चल रहा है। कुछ महिलाओं के जन्म से ही घुंघराले बाल होते हैं तो कुछ अपने बालों को घुंघराले करने की चालत रखती है। इन्हीं बालों को पाने की कोशिश में महिलाएं पार्लर जाकर न जाने कितने रूपये बर्बाद कर देती है। अंत में पार्लर में कराए गए बाल कितने दिन ही टिक पाते हैं ये तो वो महिलाएं ही अच्छे से बता सकती है।

हेयर कर्ल

 

पर्किंग और रोलिंग बालों को घुंघराला बनाने के दो तरीके हैं, पर इनसे बालों को काफी नुकसान भी पहुंचता है। इन तरीकों का प्रयोग करने के बाद बालों को घुंघराले से दुबारा स्ट्रेट करना काफी मुश्किल है। बालों को घुंघराला बनाने के कुछ प्राकृतिक उपाय भी हैं, जिनका प्रयोग आप कर सकती हैं।

यह भी पढ़े:आपका बेस्टफ्रेंड सच्चा है या झूठा, इन तरीकों से जानिए रिश्ते की हकीकत

घर पर करें कर्ल

बालों को प्राकृतिक रूप से घुंघराला बनाने के कई तरीके हैं, पर इनमें से किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आपको अपने बालों को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए।

सबसे पहले बालों को एक हर्बल शैम्पू की मदद से धोकर साफ़ करें।

एक अच्छे कंडीशनर का प्रयोग करें और बालों के किनारों पर ज़्यादा ध्यान दें।

बालों में जमे अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए उन्हें एक तौलिये में डुबोकर अच्छे से मोड़ें।इसके बाद बालों को अच्छे से सुखा लें।

अब बालों की उलझन सुलझाने के लिए उनपर चौड़े दांतों वाली कंघी का प्रयोग करें।

अंत में बालों को नरम, मज़बूत और स्वस्थ बनाने के लिए लीव इन कंडीशनर लगाएं।

बालों को खींचकर इनका बन बना लें और इसे इलास्टिक क्लच या क्लिप की मदद से अटका लें। इसके बाद बालों में घुंघराले बालों वाले स्टाइलिंग जेल का प्रयोग करें।

अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें। कहीं बाहर जाने से पहले बालों को खुला छोड़ दें और एक बेहतरीन हेयर स्टाइल पाएं।

केमिकल आधारित जेल की बजाय हर्बल जेल का प्रयोग करें, क्योंकि केमिकल से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है।

यह भी पढ़े:कहीं आप भी तो नहीं हैं मच्छरों की मोहब्बत, खून देकर चुकानी पड़ेगी कीमत

 

स्क्रंचिग-

बालों को घुंघराला बनाने के लिए हेयर ब्रश से बालों को अच्छे से मोड़ लें। बाल मोड़ते समय ध्यान रखें बाल गीले होने चाहिए।

अब बालों को खुद से सूखने के लिए छोड़ दें।

बाल सूख जाने के बाद आप अपने बालों को कर्ल पाएगे।

बन बनाना-

बालों को शैम्पू करने के बाद इनका बन बना लें। बन बनाने के बाद उसको सूखने के लिए छोड़ दें।

घुंघराले बालों के बन को ऊपर की ओर बांधे और कुछ देर के लिए छोड़ दें।

बाद में बालों के सूखने के बाद बालों को खोल लें। बाल खोलते ही आप पाएगे कि आपके बाल घुंघराले हो गए है।

 

चोटी बनाना-

चोटी बनाने के लिए गीले बालों को दो बराबरा हिस्सों में बांट लें। बांटे हुए दोनों भागों में मजबूत सी चोटी बना लें।

जितनी ज्यादा मजबूत आपकी चोटी होगी उतने ही ज्यादा आपके बाल अच्छे से कर्ल होगे।

इसके लिए अपने सिर पर 5-6 मोटी-मोटी चोटियां बना लें। चोटी के आखिरी सिरे पर एक बैंड लगा लें।

इस चोटी को य तो रातभर सूखने के लिए छोड़ दे य तो ब्लो डायर की मदद से सुखा लें।

अब चोटी को धीरे-धीरे हल्के हाथ से खोलें। बालों को ठीक करने के लिए हेयर स्प्रे का प्रयोग करें न कि कंघी य ब्रश का। क्योंकि ब्रश के इस्तेमाल से बाल खराब हो जाएगे और सही से खुल नहीं पाएगे।

 

LIVE TV