
जायफल भरतीय रसोई में मिलने वाला लोकप्रिय मसालों में से एक है। यह एक ऐसा मसाला है जिसके सेवन से स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही आपकी स्किन के लिए भी यह बहुत उपयोगी होता है। जायफल में मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी 1, बी 6, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जाता है। आज हम आपको सी जायफल के कमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।
त्वचा को साफ
जायफल में से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से स्किन हमेशा स्वस्थ्य रहती है। त्वचा जवां रखने में भी जायफल मदद करता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच जायफल में 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं उसके बाद 20 मिनट क बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। त्वचा एकदम से निखर जाएंगी।
यह भी पढ़ें: कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले अब ना हो परेशान, इन आसान सी टिप्स के साथ करें मेकअप
तेल
जायफल पाउडर में से शहद की कुछ बूंदे मिलाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल से छुटकारा मिल जाता है। इन दोनों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुँहासे और पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। यह त्वचा पर सीबम के अतिरिक्त उत्पादन को रोकने में मदद करते है। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
पिग्मेंटेशन
जायफल का इस्तेमाल स्किन से पिग्मेंटेशन की कमी को दूर करता है। इसके ले आपको एक पेस्ट तैयार करना होगा। जायफल पाउडर, नींबू और दही को एक साथ मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
यह भी पढ़ें: ना करें जरूरत से ज्यादा मेकअप, चेहरा ग्लोइंग नहीं गोला दिखेगा
एक्सफोलिएट
एक्सफोलिएट यानी कि शरीर की स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाना। इसके लिए आपको एक पेस्ट तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा, शहद और एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाने की जरूरत हैं। 10 मिनट तक इससे अपनी स्किन को मसाज करें और फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।