घने कोहरे का कहर जारी, विजिबिलिटी कम होने से 21 रेलगाड़ियां रद्द

रेलगाड़ियां रद्दनई दिल्ली। नए साल में दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे का प्रकोप इस हद तक बढ़ गया है कि लोग घर से एक बार निकलने से पहले 100 बार सोच रहे हैं। देश की राजधानी में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। कड़कड़ाती ठंढ के साथ घने कोहरे के चलते यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें : पलवल में साइको किलर का उत्पात, 2 घंटे में 6 हत्याएं, पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला

कोहरे के चलते 21 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 64 देरी से चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह घने कोहरे होने के बावजूद दिन में आसमान साफ रहेगा।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 24 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है।

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 300 मीटर रही।

यह भी पढ़ें : राजनीति में एंट्री करते ही सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च की वेबसाइट

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LIVE TV