आज का इतिहास: देश को मिली महान अभिनेत्री

फिल्म जगत में मुमताज के नाम से कौन परिचित नहीं है। अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध करने वाली मुमताज़ हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था।

Mumtaz-03

चुलबुली, हंसमुख और नटखट मुमताज़ जिस ज़माने में फ़िल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखरेती थीं उस समय इनकी अदाकारी के सभी कायल थे।

बॉलीवुड में जब मुमताज़ का आगाज हुआ उस समय अभिनेत्री का मतलब शर्मिली, सौम्य और शांत किरदार वाली महिला होती थी लेकिन मुमताज़ ने अपनी नटखट अदाओं और चुलबुले अंदाज़ से अभिनेत्री होने के सारे मायने ही बदल दिए। ‘आपकी क़सम’, ‘रोटी’, ‘अपना देश’, ‘खिलौना’ और ‘सच्चा झूठा’ मुमताज़ की यादगार फ़िल्में हैं।

मुमताज़ ने 12 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख दिया था और अपने पूरे करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया।

आज का इतिहास

31 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।

1948 – भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।

 

1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

1982 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता

1992 – नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 113 लोगों की जानें गईं।

1993 – भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

यह भी पढ़ें:  आज का इतिहास: संसार से विदा हुए प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर

1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।

2003 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।

आज जन्में व्यक्ति

1907- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म 31 जुलाई 1907 को हुआ था।

1916 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को हुआ था।

 

1922 – अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म 31 जुलाई 1922 को हुआ था।

1947 -प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 31 जुलाई 1947 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

गणेश चतुर्थी

LIVE TV