आज का इतिहास: देश को मिली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता

मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का  जन्म ३० जुलाई 1886 को मद्रास में हुआ था। ये देश  की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण  प्राप्तकर्ता थीं। वह भारत की प्रथम महिला विधायक थीं। उनके ऊपर स्वामी विवेकानंद और  महात्मा गांधी  के विचारों का बड़ा प्रभाव पड़ा।

Muthu-Laxmi-Reddy

उन्होंने समाज सेवा में विशेषत: महिलाओं और बच्चों के कल्याण की अनेक योजनाएँ आरम्भ की थीं।

आज का इतिहास

30 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1909 – राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

यह भी पढ़ें:  आज का इतिहास: देश को मिला एक महान अनुवादक

1930 – एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।

 

1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।

1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: संसार से विदा हुए प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर

1966 – फुटबॉल का विश्वकप 1930 में शुरू हुआ था और इंग्लैंड ने इसे 1966 में पहली बार जीता।

1980 – वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।

 

1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

 

2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।

2000 – संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

 

2001 – श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।

2002 – कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2004 – भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।

आज जन्में व्यक्ति

1886- भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म 30 जुलाई 1886 को हुआ था।

1923- 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म 30 जुलाई 1923 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

LIVE TV