आज का इतिहास: संसार से विदा हुए प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर

11 नवम्बर 1920 को इंदौर में जन्में सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता की कलाकारी से कौन परिचित नहीं है। इनका मूल नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था। उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 70 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा।

johnny-walker-actor-

इनकी मृत्यु मुंबई में 29 जुलाई 2003 हुई थी। इनकी बेहतरीन फिल्मों में चाची 420, शान और प्रतिज्ञा आदि जैसी फ़िल्में लोगों में खासी पसंद की गईं।

 

आज का इतिहास

29 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

 

1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी।

1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  आज का इतिहास: देश को मिला एक महान अनुवादक

2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

 

2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

यह भी पढ़ें:  आज का इतिहास: देश को मिली मशहूर लेखिका

2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

आज जन्में व्यक्ति

1931- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 29 जुलाई 1931 को हुआ था।

1905- संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 29 जुलाई 1905 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

विश्व बाघ दिवस।

LIVE TV