आज का इतिहास: हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ

स्वामी रामतीर्थ का जन्म 22 अक्टूबर 1873 में हुआ था ये एक हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे। रामतीर्थ वेदांत की जीती जागती मूर्ति थे। उनका मूल नाम ‘तीरथ राम’ था। वह मनुष्य के दैवी स्वरूप के वर्णन के लिए सामान्य अनुभवों का प्रयोग करते थे।

आज का इतिहास: हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ

रामतीर्थ के लिए हर प्रत्यक्ष वस्तु ईश्वर का प्रतिबिंब थी। अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने एक महान समाज सुधारक, एक ओजस्वी वक्ता, एक श्रेष्ठ लेखक, एक तेजोमय सन्न्यासी और एक उच्च राष्ट्रवादी का दर्जा पाया। स्वामी रामतीर्थ जिसने अपने असाधारण कार्यों से पूरे विश्व में अपने नाम का डंका बजाया।

मात्र 32 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्राण त्यागे, लेकिन इस अल्पायु में उनके खाते में जुड़ी अनेक असाधारण उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि अनुकरणीय जीवन जीने के लिए लम्बी आयु नहीं, ऊँची इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है

आज का इतिहास 

22 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

सेन हाउटन 1836 में टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने।

नेश्नल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला 1867 में रखी गयी।

अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात 1875 में हुई।

 

सेलफोर्ट में पहली बार रगबी मैच ब्राउटन और स्वींटन के बीच 1878 में खेला गया।

Toastmasters क्लब की स्थापना 1924 में की गई।

भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को 1962 में समर्पित की गई।

 

अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में 2004 को भारत 14 वें स्थान पर।

सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने 2004 में आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

अफ़ग़ानिस्तान में 2006 को अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: हिंदी सिनेमा के हरफनमौला अभिनेता “शम्मी कपूर”

चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने 2007 में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण 2008 में किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण 2008 में किया गया।

 

माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर 2014 को हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।

भारत ने 2016 में कबड्डी विश्व कप जीता।

 

आज जन्मे व्यक्ति 

हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म 1873 में हुआ जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म 1900 में हुआ।

सामुदायिक नेतृत्व त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का जन्म 1903 में हुआ।

अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म 1922 में हुआ।

प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म 1937 में हुआ।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

 

LIVE TV