आज का इतिहास : महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक “मदन मोहन मालवीय”

पंडित मदन मोहन मालवीय महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद ही नहीं बल्कि एक बड़े समाज सुधारक भी थे जिन्होंने देश से जाति प्रथा की बेडिय़ां तोडऩे के लिए कई प्रयास किए।

पच्चीस दिसंबर 1861 में इलाहाबाद में जन्मे पंडित मदन मोहन मालवीय अपने महान कार्यों के चलते महामना कहलाए। वह तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

पहली बार वह 1909 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1910 तक इस पद पर रहे। दूसरी बार 1918 से 1919 और तीसरी बार उन्होंने 1932 से 1933 तक अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली।

आज का इतिहास : महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक "मदन मोहन मालवीय"
उन्हें एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। वह 1912 में इंपीरियल लेजिसलेटिव काउंसिल के सदस्य बने। 1919 में इसे सेंट्रल लेजिसलेटिव असेंबली के रूप में परिवर्तित कर दिया गया और मालवीय जी 1926 तक इसके सदस्य रहे।

मालवीय ने गांधी जी के असहयोग आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लिया। 1928 में उन्होंने लाला लाजपत राय, जवाहर लाल नेहरू और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर साइमन कमीशन का जबर्दस्त विरोध किया और इसके खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान चलाया। महामना तुष्टीकरण की नीतियों के खिलाफ थे। उन्होंने 1916 के लखनऊ पैक्ट के तहत मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडल का विरोध किया।

आज का इतिहास

12 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1781 – अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।

1918 – ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

 

1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय                           कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

 

1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

 

1967 – इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1969 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।

1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

 

1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1995 – नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

आज का इतिहास : पाकिस्तान बनाने के विरोधी, नहीं लिया था भारत रत्न “मौलाना अबुल कलाम आजाद”

2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान                   किया।

2007 – सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

आज का इतिहास : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक “सुरेन्द्रनाथ बनर्जी”

2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर                 से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1896 – सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी
  • 1940 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

12 नवंबर को हुए निधन

  • 1946 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।
  • 2012 – लल्लन प्रसाद व्यास – भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।

12 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)
LIVE TV