आज का इतिहास : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक “सुरेन्द्रनाथ बनर्जी”

सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का जन्म 10 नवम्बर 1848 को बंगाल के कोलकाता शहर में, एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी के पिता का नाम डॉ. दुर्गा चरण बैनर्जी था और वह अपने पिता की गहरी उदार और प्रगतिशील सोच से बहुत प्रभावित थे। सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी ने पैरेन्टल ऐकेडेमिक इंस्टीट्यूशन और हिन्दू कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी।

आज का इतिहास : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक "सुरेन्द्रनाथ बनर्जी"

कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, उन्होंने रोमेश चन्द्र दत्त और बिहारी लाल गुप्ता के साथ भारतीय सिविल सर्विस परीक्षाओं को पूरा करने के लिए 1868 में इंग्लैंड की यात्रा की। 1868 ई. में वे स्नातक बने, वे उदारवादी विचारधारा के महत्त्वपूर्ण नेता थे।

1868 में उन्होंने इण्डियन सिविल सर्विसेज परीक्षा उतीर्ण की। इसके पूर्व 1867 ई. में सत्येन्द्रनाथ टैगोर आई.सी.एस. बनने वाले पहले भारतीय बन चुके थे। 1877 में सिलहट के सहायक दण्डाधिकारी के पद पर उनकी नियुक्त हुई परन्तु शीघ्र ही सरकार ने उन्हे इस पद से बर्खास्त कर दिया।

सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने स्नातक होने के बाद इण्डियन सिविल सर्विस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में प्रवेश के लिए इंग्लैण्ड में आवेदन किया। उस समय इस सेवा में सिर्फ़ एक हिन्दू था। बनर्जी को इस आधार पर शामिल नहीं किया गया कि उन्होंने अपनी आयु ग़लत बताई थी। जातीय आधार पर भेद-भाव किये जाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने अपनी अपील में यह तर्क प्रस्तुत किया कि हिन्दू रीति के अनुसार उन्होंने अपनी आयु गर्भधारण के समय से जोड़ी थी, न कि जन्म के समय से और वह जीत गए।

बनर्जी को सिलहट (अब बांग्लादेश) में नियुक्त किया गया, लेकिन क्रियान्वयन सम्बन्धी अनियमितताओं के आरोप में उन्हें 1874 में भारी विवाद तथा विरोध के बीच हटा दिया गया। उन्होंने तब बैरिस्टर के रूप में अपना नाम दर्ज़ कराने का प्रयास किया, किन्तु उसके लिए उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि वे इण्डियन सिविल सर्विस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) से बर्ख़ास्त किये गये थे।

उनके लिए यह एक क़रारी चोट थी और उन्होंने महसूस किया कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें यह सब भुगतना पड़ रहा है।

आज का इतिहास

10 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।

 

1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।

1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।

1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।

 

1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।

1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

 

2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।

2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।

आज का इतिहास : नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन

2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।

2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।                                जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।

2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

आज का इतिहास : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता “लालकृष्ण आडवाणी”

2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत ने आस्ट्रेलिया को                               हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती। सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती                               की।

10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1483 – मार्टिन लूथर – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
  • 1909 – जॉनी मार्क्स – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
  • 1848 – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता
  • 1920 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक

10 नवंबर को हुए निधन

  • 1240 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
  • 1908 – कनाईलाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
  • 2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1931 – गंगाप्रसाद अग्निहोत्री – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • 1995 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

10 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • परिवहन दिवस
LIVE TV