आज का इतिहास : पाकिस्तान बनाने के विरोधी, नहीं लिया था भारत रत्न “मौलाना अबुल कलाम आजाद”

मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने । उन्होंने ग्यारह वर्षों तक राष्ट्रनीति का मार्गदर्शन किया । शिक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के लिए उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना की । ‘भारतीय औद्योगिक संस्थान, अर्थात् आई.आई.टी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना का श्रेय उन्ही को जाता है ।

आज का इतिहास : पाकिस्तान बनाने के विरोधी, नहीं लिया था भारत रत्न "मौलाना अबुल कलाम आजाद"

संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी और ललित कला अकादमी की स्थापना उन्ही के कार्यकाल में की गई । उनके द्वारा स्थापित भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद् आज कला, संस्कृति और साहित्य के विकास और संवर्धन के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था के रुप में विख्यात है । इसकी शाखाएं देश के प्रत्येक बड़े शहर में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है और देश तथा विदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने में प्रयासरत   हैं ।

 

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 ई. में मक्का में हुआ था । उनका असली नाम अबुल कलाम गुलाम मोहिउद्दीन था । उनके पिता मौलाना खैरुद्दीन ने एक अरब महिला ’आलिया’ से विवाह किया था । मौलाना खैरुद्दीन स्वयं एक प्रसिध्द विद्वान थे और उन्होंने दर्जनों पुस्तकें लिखी थी । मौलाना आजाद के पूर्वज अफगानिस्तान से आकर बंगाल में बस गए थे।

मौलाना आजाद के पिता प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत छोड़कर मक्का में जाकर बस गए जहाँ मौलाना आजाद का जन्म हुआ । बाद में उनका परिवार पुनः भारत लौट आया और कलकत्ता में बस गया । तेरह वर्ष की आयु में उनका विवाह जुलेखा बेगम से हुआ था ।

मौलाना आजाद बचपन से ही कुशाग्र बुध्दि के थे। उन्होंने उर्दू, हिन्दी, फारसी, बंगाली, अरबी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओँ में महारत हासिल कर ली थी । वे कवि, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। अल्पायु में ही उन्होंने कुरान के पाठ में निपुणता हासिल कर ली थी । उन्होंने काहिरा के अल अजहर विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की ।

कोलकात्ता में उन्होंने ‘लिसान-उल-सिद’ नामक पत्रिका प्रारंभ की । तेरह से अठारह साल की उम्र के बीच उन्होंने बहुत सी पत्रिकाओं का संपादन किया । 1912 में उन्होंने ‘अल हिलाल’ नामक एक उर्दू अखबार का प्रकाशन प्रारंभ किया । इस अखबार ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मौलाना आजाद ने कई पुस्तकों की रचना और अनुवाद भी किया । उनके द्वारा रचित पुस्तकों में ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ और ‘गुबार-ए-खातिर’ प्रमुख हैं ।

आज का इतिहास

11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।

1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

 

1809 – ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।

1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 

1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।

1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

 

1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।

1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

 

1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।

1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।

 

1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।

1995 – नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की                            भर्त्सना।

 

2000 – ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।

2001 – दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।

2002 – ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।

आज का इतिहास : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक “सुरेन्द्रनाथ बनर्जी”

2003 – सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में                                      वैश्विक  फोरम का उद्घाटन किया गया।

2004 – यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।

2007 – अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।

आज का इतिहास : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता “लालकृष्ण आडवाणी”

2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।

2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।
  • 1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।
  • 1943- अनिल काकोदकर – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।
  • 1936- कैलाश वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1936- माला सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
  • 1927- अमिताभ चौधरी – भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार थे।
  • 1924- आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।
  • 1888- अबुलकलाम आज़ाद – शिक्षा मंत्री।
  • 1888- जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
  • 1885- अनसूया साराभाई – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।
  • 1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।

11 नवंबर को हुए निधन

  • 2008 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
  • 1994 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।
  • 1971 – देवकी बोस – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
  • 1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार

11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)
LIVE TV