आज का इतिहास: देश को मिली मशहूर लेखिका

अपनी लेखनी से सबको आनंदित करने वाली भारती मुखर्जी का जन्म  27 जुलाई  1940, को पश्चिम बंगाल  में हुआ था। ये भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमेरिका  में कई पुरस्कार जीते थे।

mukherjee

उन्होंने प्रवासियों के आंतरिक सांस्कृतिक टकराव पर कई कहानियां  लिखीं। इनकी पुस्तक  ‘द मिडिलमैन’ को अमेरिका का शीर्ष साहित्यिक अवॉर्ड मिला। भारती मुखर्जी द्वारा लिखे गए ‘जैस्मिन’उपन्यास को पूरे विश्व में सबसे अधिक सराहा गया और इसे पुरस्कार भी मिले।

आज का इतिहास

27 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ  

 

1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।

1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।

यह भी पढ़ें:आज का इतिहास: आज देश को मिला महान अभिनेता

1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।

 

1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।

1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

 

1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए थे।

 

1987 – आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा था।

1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए. देर रात, अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में दिन के खेल खत्म होने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ही बम धमाका हुआ।

यह भी पढ़ें:आज का इतिहास: जो लौट के घर ना आये, कारगिल विजय दिवस

2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

 

2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

 

आज जन्में व्यक्ति –

1913 – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म 1913 को हुआ था।

1940 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म 1940 को हुआ था।

1969- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर और अब तक के सबसे धमाकेदार फील्‍डर जॉन्‍टी रोड्स का जन्म 1969 को हुआ था।

27 जुलाई के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस

LIVE TV