आज का इतिहास: देश को मिला एक महान अनुवादक

मशहूर अनुवादक अनिल जनविजय का नाम आज कौन नहीं जानता है। अनिल जनविजय का जन्म 28 जुलाई 1957 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। अनिल जनविजय ने हिन्दी  और रूसी और अंग्रेज़ी भाषाओं से हिन्दी में दुनिया भर के साहित्य के अनुवादक हैं।

Anil Janvijay

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और मॉस्को स्थित गोर्की साहित्य संस्थान से सृजनात्मक साहित्य विषय में एम० ए० किया। इन दिनों मॉस्को विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य का अध्यापन और रेडियो रूस का हिन्दी डेस्क देख रहे हैं।

अनिल ने 1976 में अपनी पहली कविता लिखी। 1977 में पहली बार साहित्यिक पत्रिका लहर में इनकी कविताएँ प्रकाशित हुईं। 1978 में ‘पश्यन्ती’ के कवितांक में कविताएँ सम्मिलित  हुईं। 1982 में पहला कविता संग्रह ‘कविता नहीं है यह’ प्रकाशित  हुआ।

आज का इतिहास

28 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया गया।

1866 – अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिली मशहूर लेखिका

1914 – आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी।

1925 – हेपेटाइटिस को का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ था। 1976 – रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी।

 

1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।

 

2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।

2005 – आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिला बेहतरीन समाजसेवक

2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।

2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

 

2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।

 

28 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव

विश्व हेपेटाइटिस दिवस।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।

LIVE TV