स्पेन में आज होगी शाओमी के Mi A1 और Mi A1 Lite की ग्लोबल लांचिंग

अपने बेहतरीन खूबियों वाले बजट फोन्स की वजह से पहले ही सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को पछाड़ने वाली कंपनी Xiaomi अपने नए फोन Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च कर रही है।

xiaomi_mi_a2

एंड्रॉयड वन पर चलने वाले इन दोनों स्मार्टफोन को आज स्पेन के मैड्रिड में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल इवेंट की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे होगी। इससे पहले Mi A1 लॉन्च किया गया था, जो शाओमी का पहला Android One ओएस पर चलने वाला डिवाइस है।

Mi A1 जो की भारत में काफी सफल रहा था, अब बारी है उसके नए एडिशन की। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी लोगों के उम्मीद पर खरी उतरती है और उसका ये नया फोन बाजार में क्या कमाल दिखाता है।

यह भी पढ़ें :जल्द आने वाला है सैमसंग का नया Note 9, तस्वीरें हुईं लीक

इन स्मार्टफोन्स में क्या होगा खास-

इन दोनों ही स्मार्टफोन में गूगल का स्टॉक एंड्रॉयड दिया जाएगा, क्यूंकि ये एंड्राइड one प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इन फोन्स को भी Mi A1 की तरह एंड्रॉयड के लेटेस्ट अपडेट्स लगातार मिलते रहेंगे। आपको बता दें कि अप्रैल में चीन में कंपनी Mi 6X लॉन्च किया था और संभवतः इसी स्मार्टफोन को रीब्रांड करके आज पेश किया जाएगा।

  1. ये रहेंगी खूबियां- Mi A2 में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दिया जाएगा।
  2. ये सेटअप 12 और 20 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 20 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।
  3. Xiaomi Mi A2 Lite भी लॉन्च किया जा सकता है जिसमे 84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  4. इसमे क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  5. इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।
  6. इसकी बैटरी 4,000 mAh की होगी।
  7. इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी दिया जाएगा।
LIVE TV