नाईट कर्फ्यू में ढील, आज से बदले ये नियम

कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए यूपी प्रशासन ने कुछ ढील देने के फैसला लिया है। कोरोना के चलते लगाए गए नाईट कर्फ्यू की अवधि कम कर दी है। नाईट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया है।

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। लेकिन अब मामलों में कमी आने के बाद रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से तड़के छह बजे तक है। इसे अब एक घंटा घटाकर रात 11 बजे से तड़के छह बजे तक कर दिया गया है। वहीं इससे पहले प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों को भी खोलने के आदेश दे दिया गया है। नौवीं से 12वीं तक स्कूल सात फरवरी से खुल चुके हैं जबकि पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल 14 फरवरी सोमवार से खुल रहे हैं।

LIVE TV