घर में रोज के छोटे-मोटे दोषों को भी दूर करता है यह पौधा

कहते हैं अगर तुलसी का पौधा घर में लगा हो तो घर में सुख और शांति का वास होता है। शास्त्रों में मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है और वह भगवान विष्णु की अति प्रिय है तो उनकी पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। तुलसी को बहुत ही संवेदनशील पौधा कहा जाता है। कहा जाता है कि अगर घर पर कोई भी आपदा आने वाली होती है तो तुलसी का पौधा पहले ही संकेत दे देता है।

तुलसी का पौधा

कुछ संकेत देता है तुलसी का पौधा

अगर आपकी विशेष देखभाल के बाद भी तुलसी का पौधा अगर सूख जाता है तो यह घर में आने वाली विपत्ति का संकेत होता है। कई बार आप दिन में कई बार तुलसी के पौधे में पानी डालते हैं। उसके बाद भी तुलसी का पौधा खराब होने लगता है इसका सीधा संकेत है कि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा आपको कुछ गलत संकेत दे रहा है। और आपको समय रहते सब कुछ ठीक कर लेना है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बनाएं शाही मेवा खीर

जिस घर में अशांति, क्लेश रहती है उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वहां हमेशा धन की कमी बनी रहती है। जहां हमेशा लड़ाई बनी रहती है वहां कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसा कभी-कभी बुध ग्रह के खराब होने के कारण भी होता है। बुध ग्रह का स्वामी हरे रंग का माना जाता है। इसी के कारण ही पेड़-पौधे सूख जाते हैं।

तुलसी को हमारे यहां देव तुल्य माना जाता है। अगर घर में तुलसी का पौधा होता है तो घर से वास्तु का दोष दूर हो जाता है। लेकिन घर में लगे तुलसी के पौधे की रोज पूजा करनी चाहिए। तभी रोज के छोटे-मोटे दोष अप्रभावी रहते हैं। तुलसी के पौधे में रोज पानी डालना चाहिए ताकि वह सूखे ना।

 

 

LIVE TV