एक या दो दिन नही… बल्कि 13 साल तक शौच करने नही गया ये आदमी

आमतौर पर कोई भी इंसान सुबह उठकर सबसे पहले फ्रेश होने जाता है। उसके बाद नाश्ता करके ही किसी भी काम की शुरुआत करता है। लेकिन एक ऐसा भी इंसान है जो इस अवधारणा से बिलकुल परे है। जो 13 साल तक फ्रेश होने नहीं गया।

एक या दो दिन नही

जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा। 12 के बाद वाला 13 अब आप भी सोच रहे होंगे कि यहां एक दिन में तो हालत ख़राब हो जाती है। फिर 13 साल तक कोई कैसे ऐसा कर सकता है।

अब सवाल यह है कि कोई व्यक्ति कितने दिनों तक बिना फ्रेश हुए रह सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि किसी भी व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 3-4 बार तो फ्रेश होने जाना ही चाहिए।

अगर इससे अधिक समय तक अपशिष्ट को पेट में रोके रहना बीमारियों या कुछ मामलों में मौत का कारण भी बन सकता है।

बता दें आठ सप्ताह तक फ्रेश होने के लिए नहीं जा पाने के कारण ब्रिटेन की एक छात्रा की मौत हो गई थी।

दो महीनों तक स्टूल रोकने से उसका बाउल काफी बढ़ गया था, जिससे उसकी छाती संकुचित हो गई, अन्य अंग विस्थापित हो गए थे, जिससे अंततः उसकी मृत्यु हो गई।

इस खबर में हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं, वह अमेरिका का रहने वाला था और वह 13 साल तक फ्रेश होने नहीं गया। हालांकि, यह बात काफी रोचक रही कि वह गंभीर कब्ज के बावजूद 13 साल तक जिंदा रहा।

यह भी पढ़ें:- एसएसबी के जवानों ने जब्त की छिपकली, कीमत होश उड़ा देगी

बता दें वह Hirschsprung’s Disease नामक एक गंभीर बीमारी से गुजर रहा था।

इस बीमारी कारण उसकी आंतों में ब्लॉकेज आ गया था, जिससे वह शौच नहीं कर पा रहा था। आखिरकार 29 साल की उम्र में गंभीर कब्ज के कारण उसकी मौत हो गई। उस वक्त उसका कोलोन 25 फीट लंबा और 8 फीट की परिधि में फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें:- एक ऐसा कुंड जिसका पानी पीने मात्र से दूर होती हैं गंभीर बीमारियां

इसमें इतना मल भरा हुआ था, जिससे तीन बाल्टियां मल से भर जातीं और उसका कुल वजन करीब 18 किलो से अधिक था। इस बीमारी के कारण उसका पेट बाहर निकल आया था और वह फिलाडेल्फिया के एक सर्कस में ‘द बुलून मैन’ के नाम से लोगों को हंसाता था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV