इतिहास से जुड़े किस्सों की तलाश बस यही होगी खत्म, जानें क्या है खास

आंध्र प्रदेश का कडपा शहर खास प्रातीन शहरों में शुमार है। इस शहर का इतिहास कई साल पुराना और बंटा हुआ है। जिसे हम सातवाहन, चोल, निजाम, विजयनगर, मैसूर साम्राज्य, ब्रिटिश और अन्य के अंतर्गत विभाजित कर सकते हैं। यह इस राज्य का वह स्थान है जिसने आंध्र प्रदेश के अब तक के सफर को दिखा दिया। यहां पर हमेशा अलग-अलग शासकों का शासन रहा है जिस वजह से यहां पर हर तरह की संस्कृति दिखाई देती है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण काफी जाना जाता है। यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं जो पर्यटनों को अपनी ओर लुभाने का काम करते हैं।

कडपा शह

मिली हैं रॉक पेंटिंग्स

यहां के पास चिंताकुंता की गुफाओं में पुरापाषाण युग से जुड़ी रॉक पेंटिंग्स मिली हैं। इस रॉक पेंटिंग्स को सबसे बड़ा पेंटिंग्स माना गया। इतना ही नहीं वहां के गांव दप्पले में कुछ औप पेंटिग्स भी प्राप्त की गई है। इस प्राचीन स्थान से कई पहलु भी सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें: पॉपकॉर्न खाने से कब्ज के साथ दूर होती है बढ़ती हुई यह समस्या

बौद्ध और जैन धर्म

माना जाता है कि कडपा में बौद्ध और जैन धर्म के लोगों का निवास स्थान है। यहां बौद्ध धर्म चैयेरू और पेन्ना नदी के पास फला फूला। नंदालूर यहां स्थित एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है। यहां बौद्ध और जैन धर्म दोनों ने ही अपनी जड़े मजबूत की। यहां का एक बहुत ही प्रसिद्ध गांव है जो यहां की पन्ना नदी के किनारे बसा है। इस मदिर से भी जैन धर्म के अवशेष मिले हैं।

घूमने लायक स्थल

इतिहास के साथ-साथ आप यहां पर कई स्थानों पर घूम फिर सकते हैं। आप जब भी यहां जाएं गांडीकोटा किला की सैर करना कभी ना भूलें। यह किला यहां के प्रसिद्ध पर्यटन में आकर्षण का केंद्र है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप इस किले को करीब से निहार सकते हैं। इतना ही नहीं इस शहर में आप श्री वेंकेश्वर वन्यजीव अभयारण्य, पुष्पगिरी, अमीन पीर दरगाह आदी स्थलों को देख सकते हैं।

 

LIVE TV