इस बच्चे ने अपनी आंखों से लिख दी किताब, पूरी कहानी सुन चौंक जायेंगे आप
नई दिल्ली| वैसे तो ये संसार ही अजीबोगरीब लोगों और घटनाओं से भरा पड़ा है। कुछ ऐसे लोग भी हैं किस्मत और उनकी विकलांगता भी उन्हें कुछ अच्छा करने से रोक नहीं पाई। ये कहा भी जाता है कि अगर कोई काम पूरे मन से किया जाए तो संसार की कोई भी ताकत उसे पूरा होने से नहीं रोक सकती। दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो कुछ भी कर सकते हैं, उनके लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है। बता दें कि ये लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर कुछ भी करने का जूनून रखते हैं।
आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे बच्चे के बार में बताने जा रहे जिसने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को अपने रास्ते में आने नहीं दिया और महज 12 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे लोग सपने में भी नहीं सोच सकते हैं।
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक़ इंग्लैंड में रहने वाले 12 साल के जोनानाथ ब्रायन की मां जब 7 माह की गर्भवती थीं तब वो एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गयी थीं जिसकी वजह से अजन्में बच्चे की बोलने की ताकत चली गयी इसके अलावा वो हिल-डुल भी नहीं सकता था। जब इस बच्चे का जन्म हुआ तब वो सेरेब्रल पाल्सी नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी की वजह से ये बच्चा व्हीलचेयर पर ही रहता है।
यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: महान विभूति शिक्षाविद्,आस्थावान विचारक डॉ. सर्वपल्लवी राधाकृष्णन
बड़ा होने के बाद ये बच्चा बोल नहीं सकता था इसके बाद उसकी मां ने उसे आंखों के इशारे से बातचीत करना सीखा दिया जोनाथन की मां ने उसे धीरे-धीरे इशारों से बातचीत करने में महारथ दिला दी। आपको बता दें कि अपनी मां से मिले इस हुनर को जोनानाथ ने अच्छे काम में इस्तेमाल किया और जिस बीमारी से वो खुद ग्रस्त है उससे ग्रसित अन्य लोगों के प्रति अपनी भावनाएं जताते हुए एक किताब लिख डाली। बता दें की जोनाथन ने अपनी आंखों के इशारों की मदद से ये किताब लिखी है।
जोनाथन की इस किताब का नाम ‘आर्इ कैन राइट’ है। आपको बता दें कि जोनाथन की ये किताब उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं और किसी गंभीर बीमारी की वजह से चलने फिर नहीं पाते हैं। जानकारी के मुताबिक जोनाथन को पिछले साल प्रिंस विलियम आैर प्रिंस हैरी ने सम्मानित किया था।