प्राचीन काल से इस्तेमाल होने वाली मिट्टी अब बन गई है मड थेरेपी, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

कहते हैं मिट्टी से भी सोना निकाला जा सकता है। मिट्टी का हमारे जीवन से गहरा और अनुठा नाता है। यहीं मिट्टी हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसी मिट्टी से भरपूर गुणों से एक काफी उपयोगी थेरेपी बनाई गई है जिसका नाम है मड थेरेपी। यह एक नेचुरोपैथी है जो चर्म रोग और सौंदर्य संबंधी सभी समस्याओं को ठीक करने में काफी कारगर है। इसके इस्तेमाल से कई शारीरिक समस्याओं को दूर किया जाता है।

मड थेरेपी

डायरिया और उल्टी

अगर आपको उल्टी या दस्त जैसी समस्या है और वह काफी समय से ठीक नहीं हो रही है तो आप उसपर आप मड पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मड पैक को छाती पर लगाना होगा। इस पैक को लगाने से उलटियां आनी बंध हो जाती है।

मड थेरेपी

पाचन

पेट पर मड पैक लगाने से पेट से संबंधित कई बीमारियों का नाश होता है। पेट के निचले हिस्से में मड का पेस्ट लगाने से पाचन में सुधार होता है। यह आंतों का गर्म रखने का काम करता है। साथ ही पेरिस्टॉसिस आंदोलन को भी उतेजित करने में मदद करता है। इसके अलावा पेट में गैस या दर्द होने की स्थिति में भी राहत पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें: मम्मी, बुआं इस तरह कम करें बेली फैट

कब्ज

पेट पर मड पैक लगाने पर यह कब्ज वाली आंत के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक उत्तेजक का काम करता है। इसलिये ही नैचुरोपेथी में भी कब्ज की समस्या से छटकारा दिलाने के लिए पेट पर मड पैक लगाया जाता है।

मड थेरेपी

मुंहासों

चेहरे को कोमल और मुलायम बनाने के लिए मुलतानी मिट्टी के पेस्ट के इस्तेमाल किया जाता है। इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाता है साथ ही प्राकृतिक चमक भी वापस आती है।

यह भी पढ़ें: हर कॉम्बिनेशन की स्किन के लिए ट्राई करें यह फेस पैक

ड्राई स्किन

मड थेरेपी एंटी एजिंग का भी काम करती है। इसके अंदर निखार लाने के गुण के साथ-साथ कई शरीरिक बीमारियों को दूर करने के बी गुण होते हैं। इन समस्याओं से दूर रहने के लिए शरीर के अलग-अलग अंगों पर मड का लेप लगाया जाता है।

 

LIVE TV