लेह में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री नीचे, घाटी में शीत लहर जारी

लद्दाख क्षेत्र में तापमानश्रीनगर| घाटी में शुक्रवार को शीत लहर का कहर जारी है। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शीत लहर की स्थिति मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।”

यूपी निकाय चुनाव मतगणना LIVE : यूपी में योगी लहर, मेयर की 13 सीटों पर बीजेपी आगे

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री कम, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

तमिलनाडु और श्रीलंका में चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ का कहर, 11 लोगों की मौत

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में नौ डिग्री सेल्सियस, बटोटे में छह डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

LIVE TV