रोज 20 मिनट तक करें एक्सरसाइज, रहें फिट एन फाइन

आजकल की दिनचर्या के कारण लोगों का ज्यादा समय मोबाइल और नेट पर ही बीत जाता है। उन्हें अपने लिए व्यायाम करने का समय ही नहीं मिलता है। लोग अक्सर भूल जाते हैं कि आप जितना अपने शरीर से काम करवाते हैं उतना ही आपके लिए अच्छा होता है। इस सब के साथ ही आपका खान पान भी आपकी जिंदगी पर गहरा  असर डालता है। कम से कम रोज 20 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें।

एक्सरसाइज

व्यायाम करने के फायदे

रोग प्रतिरोधक

आपसे देखा होगा कि कुछ लोगों को ज्यादातर जुकाम-सर्दीं जैसी समस्याएं बनी ही रहती है। उनकी यह समस्याएं दर्शाती है कि उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी कमजोर है। ऐसे में व्यक्ति को रोज कम से कम 20 मिनट तक योग अवश्य करना चाहिए। अगर आप रोज व्यायाम करते हैं तो आपकी बॉडी एक्टिव रहती है जो आपको शरीर की कोशिकाओं के लिए बहुत ही अच्छी रहती है। यह आपको शरीर को छोटी-मोटी बीमारियों से बचाकर रखता है।

यह भी पढ़ें- सितंबर के महीने में अपने दोस्तों के साथ इस स्थानों पर घूमने के लिए हो जाए तैयार

सब के लिए जरूरी

रोज कम से कम 20 मिनट तक भागना-दौड़ना हर उम्र के व्यक्ति के लिए ठीक रहता है। क्योंकि ऐसा करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है। इसके साथ ही शरीर के हार्मोंन तेजी से अपना काम करते हैं। यह शरीर और दिमान के बीच संतुलन बनाने का काम करता है।

यहां भी अति खतरनाक है

जैसी के कोई भी चीज अपनी मात्रा में ली जाए तो पायदा और ज्यादा ली जाए तो नुकसान करती है। ठीक वैसे ही अगर आप व्यायाम जरूरत से ज्यादा करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसका असर आपके शरीर की इम्यूनिटी पर उलटा पड़ता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने से रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- दस का नहीं यह है तीन का दम, इनसे बस कुछ ही पलों में दमकेगी स्किन

फिजिकली एक्टिव रहने के पॉजिटिव असर

  • व्यायाम व खेलों आदि जैसी फिजिकल एक्टिविटी लंग्स और श्वसन पथ से बैक्टीरिया को फ्लश करने का काम करती हैं
  • व्यायाम, शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र में बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं में परिवर्तन लाकर उन्हें बीमारी की और भी जल्दी पहचान करने में सक्षम बनाता है
  • फिजिकल एक्टिविटी के दौरान और बाद में बढ़ने वाला शरीर का तापमान शरीर में बैक्टीरिया के पनपने पर रोक लगाता है। यह ठीक वैसी ही प्रक्रिया है जैसी बुखार आने पर होती है, तब भी शरीर संक्रमण से लड़ रहा होता है
  • एक्सरसाइज, शरीर में स्ट्रेस को पैदा करने वाले हॉर्मोन्स की क्रिया को धीमा कर देती है। यही कारण है कि सही तरीके से की गई एक्सरसाइज के बाद मन को ख़ुशी और शरीर को स्फूर्ति मिलती है।

सामान्य उपाय

  • हफ्ते में कुछ दिन साइकिलिंग
  • हफ्ते में कुछ दिन स्वीमिंग
  • रोज आधा घंटे बच्चों के साथ बगीचे में दौड़भाग वाला कोई खेल
  • फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन जैसा कोई खेल हफ्ते में कुछ दिन
  • प्रतिदिन 20 मिनट ब्रिस्क वॉक।
LIVE TV