ताज का दीदार करने में लगेगा 25% ज़्यादा, घूमने की समय सीमा भी हुई कम

आगरा। विश्व के 7 अजुबें में से एक ख़ास स्थान रखने वाले ताजमहल का दीदार अपनी जिन्दगी में हर इंसान एक बार ज़रूर करना चाहता है। ताजमहल को केंद्र सरकार ने भी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में रखा है।

ताजमहल का दीदार

वैसे इतनी खूबियां जानने के बाद अगर आप भी ताजमहल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि ताजमहल को करीब से देखने में अब आपको आपकी जेब पहले से कुछ ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : दूल्हों के लिए सरकार का नया कानून, ‘भागने’ वाले कहलाएंगे भगौड़ा

बता दें कि, केंद्र सरकार ताजमहल तक पहुंचने के लिए कई VIP सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। इन सेवाओं के लिए लोगों से अतिरिक्त शुल्क की अदायगी करनी होगी। देसी पर्यटकों के लिए 40 रुपए की टिकट अब बढ़कर 50 हो गई है। अब ताजमहल घूमने के लिए एक टिकट पर व्यक्ति को केवल तीन घंटे ही रहने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : शिवपुराण के ये संकेत बताते हैं कैसे और कब होगी आपकी मौत

ताजमहल में मुख्य मकबरे को देखने के लिए 300 रुपए का टिकट लेना होगा। मेहताब बाग से रात्रिकालीन दृश्य की भी सुविधा शुरू की गई है। विदेशी पर्यटकों को ताजमहल देखने के लिए 1250 रुपए की टिकट खरीदनी होगी। लपका कल्चर( पर्स, चेन आदि की छिनैती)  को खत्म करने के लिए उसे संगीन अपराध के दायरे में लाया जाएगा।

LIVE TV