सैफ अली खान ने बताई तैमूर की एक तस्वीर कीमत, साथ ही कहा बिजनेस अच्छा है!

मुंबई। बॉलीवुड में ‘बेबो’ नाम से मशहूर करीना कपूर से ज्यादा आजकल उनके बेटे तैमूर अली खान के चर्चे हैं। वजह कुछ भी हो। लेकिन उनके चाहने वालों का उनके प्रति प्रेम देखते ही बनता है।

तैमूर

वैसे तो आये दिन किसी न किसी वजह से वो ख़बरों में बने ही रहते हैं। क्योंकि तैमूर अली खान भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले तैमूर की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। लेकिन छोटे नवाब की एक तस्वीर की क्या कीमत होती है। इसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा हो। लेकिन इस बारे में आज हम आपको विस्तार से बताते हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने खुलासा किया है।

दरअसल, सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

इस बीच सैफ से करण ने तैमूर से जुड़े सवाल किए। उस दौरन करण जौहर के साथ बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने बताया तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं।

उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। सैफ अली खान के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी।

इस बीच सैफ अली खान ने मजाक में यह भी कहा, अगर उन्हें तैमूर अली खान के माध्यम से अच्छा रुपये कमाने को मिलता है, तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। लेकिन याद रहे नवाब साहब मजाकिया अंदाज़ में बोले थे।

चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा कि तुम बहुत चीप हो।

 …तो सारा को इस नाम से बुलाते हैं नन्हे तैमूर

पिछले दिनों सैफ ने खुलासा किया था कि तैमूर उन्हें अब्बा कहने के साथ कई बार सर कहकर बुलाते हैं। इसकी खास वजह ये है कि वो ज्यादातर वक्त नैनी के साथ बिताते हैं।

राजनीतिक विवादों की चपेट में आया चीन का गोल्डन हॉर्स अवॉर्ड्स

उसकी नैनी मुझे सर बुलाती है और वो जो सुनता है वही बोलता है। वहीं एक चैट शो में सारा ने बताया कि तैमूर करीना को अम्मा कहकर बुलाता है।

सैफ को अब्बा और इब्राह‍म को भाई लेकिन उन्हें गोल कहकर बुलता है। इसके पीछे वजह क्या है इसका अंदाजा सारा को भी नहीं है।

बैंड लिटिल मिक्स की सदस्या इन अफवाहों से हैं परेशान

इसी तरह की रोचक ख़बरों के लिए लाइवटुडे से जुड़े रहिये।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/B_VZ7s1aJPI

LIVE TV